चीन भारत झड़प के बीच एक और मुसीबत, चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल टूटा, देखें वीडियो

वीडियो डेस्क। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी-मिलम मोटर मार्ग पर बना वैली पुल बीच से टूटकर नदी में जा गिरा। ट्रक पोकलैंड मशीन लेकर क्रोस कर रहा था। तभी अचानक से पुल दो टुकड़ों में टूटकर नदीं में गिर गया। साथ ही ट्रक पर रखी मशीन भी नदी में गिर गई।इस घटना में ट्रक ड्राइवर और साथ में बैठा कंडक्टर दुर्घटना में घायल हो गए हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी-मिलम मोटर मार्ग पर बना वैली पुल बीच से टूटकर नदी में जा गिरा। ट्रक पोकलैंड मशीन लेकर क्रोस कर रहा था। तभी अचानक से पुल दो टुकड़ों में टूटकर नदीं में गिर गया। साथ ही ट्रक पर रखी मशीन भी नदी में गिर गई।इस घटना में ट्रक ड्राइवर और साथ में बैठा कंडक्टर दुर्घटना में घायल हो गए हैं। फिलहाल इन दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पुल कमजोर था और ट्रक चालक को इस खतरे की जानकारी भी दी गयी थी।
आपको बता दें कि यह वही पुल है जिसके रास्ते से सैनिक और रसद ,मिलम होते हुए चीन सीमा तक पहुंचते हैं। मिलम क्षेत्र की करीब 7 हज़ार की आबादी भी इसी मार्ग पर आती जाती रहती है। पुल टूटने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Related Video