एक खून छुपाने के लिए किए 9 खून, कुएं में मिली सड़ी गली लाशें

वीडियो डेस्क। तेलंगाना के वारंगल के सीमावर्ती इलाके में कुएं से मिले 9 शवों के रहस्य से पर्दा उठ गया है। वारंगल पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह सारी हत्याएं बिहार के प्रवासी मजदूर संजय कुमार यादव ने प्रेमिका के कत्ल को छिपाने के लिए की थी। पुलिस ने बताया, संजय ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। 

/ Updated: May 26 2020, 06:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। तेलंगाना के वारंगल के सीमावर्ती इलाके में कुएं से मिले 9 शवों के रहस्य से पर्दा उठ गया है। वारंगल पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह सारी हत्याएं बिहार के प्रवासी मजदूर संजय कुमार यादव ने प्रेमिका के कत्ल को छिपाने के लिए की थी। पुलिस ने बताया, संजय ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने बर्थडे पार्टी में सभी के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थी। इसके बाद जब सभी लोग बेसुध हो गए तो उसने सभी को बोरी में भरकर गोरेकुंटा स्थित गोदाम के पास वाले कुएं में फेंक दिया। 
आपको बता दें कि नौ शवों में से एक बच्चा और एक महिला का शव भी शामिल है। पड़ताल में पता चला है कि सात लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और दो मजदूर बिहार के निवासी थे। वे तेलंगाना में कमाने आए थे। लॉकडाउन के बाद से उनकी आमदनी बंद हो गई थी। वे लोग परेशान थे। वे अपने-अपने गांव जाने जाने वाले थे लेकिन अचानक लापता हो गए थे। इन नौ प्रवासी मजदूरों की हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गया है।