पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाली लड़की का नया वीडियो वायरल, कहा मेरे पीछे पूरी टीम, तैयार रहता है कंटेंट

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आयोजित रैली के दौरान एक लड़की ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस  लड़की के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस लड़की का नाम अमूल्य बताया जा रहा है। लड़की का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वो इसके पीछे की कहानी बता रही है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आयोजित रैली के दौरान एक लड़की ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस लड़की के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस लड़की का नाम अमूल्या बताया जा रहा है। पुलिस अमूल्य से पूछताछ करेगी। इसके बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। जिस समय लड़की ने यह हरकत की उस समय AIMIM के नेता ओवैसी भी मंच पर मौजूद थे। पुलिस ने तुरन्त लड़की को हिरासत में ले लिया। ओवैसी ने भी फौरन मंच से ही घटना की निंदा की। इसके बाद भी उन्होंने घटना का विरोध किया और आरोपी लड़की पर कार्रवाई की मांग की। ओवैसी ने कहा ये लोग पागल जो वाहियात नारे लगा लगा रहे हैं। अमूल्य का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वो खुलासा कर रही है कि उसके पीछे एक पूरी टीम काम कर रही है। जो विरोध प्रदर्शन में जाकर इस तरह के काम करती है। पूरा कंटेंट तैयार रहता है। 

Related Video