इस हिंदू संगठन ने कहा, हमने किया था JNU में हमला, नहीं सुधरे तो आगे भी करेंगे

दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार रात हुई हिंसा में नया मोड़ आया है। हिंदू रक्षा दल नाम के एक संगठन ने दावा किया है कि जेएनयू में उसी के कार्यकर्ताओं ने हिंसा करवाई है। संगठन के अध्‍यक्ष पिंकी चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो जेएनयू में हुई हिंसा की जिम्मेदारी ले रहे हैं। पिंकी ने जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए  चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

/ Updated: Jan 07 2020, 11:56 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email


वीडियो डेस्क। दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार रात हुई हिंसा में नया मोड़ आया है। हिंदू रक्षा दल नाम के एक संगठन ने दावा किया है कि जेएनयू में उसी के कार्यकर्ताओं ने हिंसा करवाई है। संगठन के अध्‍यक्ष पिंकी चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो जेएनयू में हुई हिंसा की जिम्मेदारी ले रहे हैं। पिंकी ने जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए  चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

 

क्या है हिंदू रक्षा दल

हिंदू रक्षा दल एक संगठन है ।जिसके प्रमुख पिंकी चौधरी है। ये हिन्दू विचारधारा पर काम करता है। इसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में है। देश विरोधी हरकतों के खिलाफ  हिंदू रक्षा दल आवाज उठाता है।