13 गर्भवती महिलाओं को कोरोना

जम्मू-कश्मीर में गर्भवती महिलाएं भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रही हैं। शनिवार को अनतंनाग और कुलगाम जिलों से 13 गर्भवती महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना टेस्ट भी अनिवार्य कर दिया है। नोडल अधिकारी डॉ. सलीम के अनुसार चेस्ट डिजिजेस अस्पताल श्रीनगर में हुई सैंपलों की जांच में 17 लोग पाजिटिव आए हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। जम्मू-कश्मीर में गर्भवती महिलाएं भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रही हैं। शनिवार को अनतंनाग और कुलगाम जिलों से 13 गर्भवती महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना टेस्ट भी अनिवार्य कर दिया है। नोडल अधिकारी डॉ. सलीम के अनुसार चेस्ट डिजिजेस अस्पताल श्रीनगर में हुई सैंपलों की जांच में 17 लोग पाजिटिव आए हैं। इनमें 14 संक्रमित अनतंनाग जिले के हैं। इनमें 12 गर्भवती महिलाएं हैं। कुलगाम से एक गर्भवती महिला संक्रमित पाई गई। अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड टेस्ट भी अनिवार्य कर दिए हैं। इसके बाद ही गर्भवती महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले दिन में एक-एक करके गर्भवती महिलाएं संक्रमित आ रही थी। जम्मू संभाग में तीन और कश्मीर में भी करीब चार गर्भवती महिलाएं पहले ही संक्रमित हो चुकी थीं। एक दिन में 13 गर्भवती महिलाओं में संक्रमण से हड़कंप मचा है। ये महिलाएं कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

Related Video