
ई स्वराज पोर्टल: गांवों को मिलेगी एक बड़ी शक्ति, जानें कैसे करेगा काम
वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर देश भर की पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के करीब 31 लाख पंचायतों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। पीएम मोदी ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल और स्वामित्य योजना की शुरुआत की। आइये समझते हैं ये दोनों कैसे काम करेंगे।
वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर देश भर की पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के करीब 31 लाख पंचायतों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। पीएम मोदी ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल और स्वामित्य योजना की शुरुआत की। आइये समझते हैं ये दोनों कैसे काम करेंगे
क्या है ई ग्राम स्वराज पोर्टल
ई ग्राम स्वराज पोर्टल ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने के लिए एक कदम है। भविष्य में यह पंचायत का लेखा जोखा रखने वाला सिंगल सेंटर बनेगा। अब अलग अलग जगहों पर काम करने की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप पर पंचायत के विकास कार्यों से लेकर फंड तक सारी बातें इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से यह देख पाएगा कि उसकी पंचायत में क्या काम चल रहा है। कहां तक पहुंचा। इससे काम में पारर्दशिता आएगी। ई ग्राम स्वराज पोर्टल से आपको बड़ी शक्ति मिलने जा रही है।
क्या है स्वामित्य योजना
स्वामित्य योजना से गांव के लोगों का संपत्ति कार्ड बन जाएगा। प्रॉपर्टी को लेकर भ्रम की स्थिति खत्म हो जाएगी। झगड़े खत्म हो जाएंगे। इससे शहरों की तरह ही गांव में लोन ले सकते हैं। स्वामित्य के सहारे संपत्ति पर लोन ले सकते हैं। इसके अलावा यह विकास की योजनाओं में भी काफी मददगार साबित होगा। अभी इसकी शुरुआत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कुल 6 राज्यों में हो रही है, फिर हर गांव तक इसे ले जाया जाएगा।