शीत लहरों के साथ बढ़ने वाली है इन इलाकों में ठंड, जानें मौसम का हाल

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी भले ही पर्यटकों को लुभा रही हो। लेकिन इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। 

/ Updated: Dec 17 2019, 08:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी भले ही पर्यटकों को लुभा रही हो। लेकिन इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह से ही छाए रहे कोहरे और शीत लहरों ने कंपकंपी बढ़ा दी है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तो वहीं चल रही शीत लहरों से एक दो दिन में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। कोहरे की वजह से चंडीगढ़ में कई उड़ानें भी रद्द की गई हैं। मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में दिन भर कोहरा छाया रहा है। तो वहीं तमिलनाडु, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई है। झारखंड और विदर्भ से सटे छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। 19 दिसंबर से ठंड में लगातार बढ़ोतरी की बात भी मौसम विभाग के द्वारा कही गई है।