क्या होता है मोरोटोरियम...जिसमें RBI ने दी राहत, आपको कैसे होगा फायदा

वीडियो डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर EMI चुकाने वालों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने लोन मोरोटोरियम में 3 महीने की छूट का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि अगर आप किसी बैंक की EMI भर रहे हैं तो ऐसे में अगर अगस्त तक EMI नहीं चुकाएंगे तो अब बैंक कुछ नहीं बोल सकेगा। कोरोना महामारी में ये एक बड़ी राहत दी गई है। 

/ Updated: May 22 2020, 04:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर EMI चुकाने वालों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने लोन मोरोटोरियम में 3 महीने की छूट का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि अगर आप किसी बैंक की EMI भर रहे हैं तो ऐसे में अगर अगस्त तक EMI नहीं चुकाएंगे तो अब बैंक कुछ नहीं बोल सकेगा। कोरोना महामारी में ये एक बड़ी राहत दी गई है। 
आपको बता दें कि मोरोटोरियम उस अवधि को कहते हैं जिस दौरान आपको लिए गए कर्ज पर EMI का भुगतान नहीं करना पड़ता है। इस अवधि को EMI हॉलीडे के रूप में भी जाना जाता है। आमतौर पर ऐसे ब्रेक की पेशकश इसलिए की जाती है ताकि अस्थायी वित्तीय कठिनाइयों का सामना करने वाले व्यक्तियों को इससे उभरने में मदद मिले।