ऋषि कपूर का अंतिम वीडियो...जब बालकनी मे खड़े होकर बजाई थी थाली

 बॉलिवुड के सुपरहिट हीरो ऋषि कपूर ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 2 साल से वे कैंसर से जूझ रहे थे। बॉलिवुड के लिए उनके जैसे कलाकार का ऐसे दुनिया से चले जाना बहुत बड़ी क्षति है। वे कैंसर से पीड़ित थे लेकिन हमेशा हंसते और हंसाते रहते थे। वे अपनी अंतिम सांस तक हंसते रहे। आज उनके जाने पर उनके फैंस उनके वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। बॉलिवुड के सुपरहिट हीरो ऋषि कपूर ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 2 साल से वे कैंसर से जूझ रहे थे। बॉलिवुड के लिए उनके जैसे कलाकार का ऐसे दुनिया से चले जाना बहुत बड़ी क्षति है। वे कैंसर से पीड़ित थे लेकिन हमेशा हंसते और हंसाते रहते थे। वे अपनी अंतिम सांस तक हंसते रहे। आज उनके जाने पर उनके फैंस उनके वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरन पीएम मोदी की देशवासियों की अपील का ये वीडियो भी आज खूब वायरल हो रहा है। जिसमें लॉकडाउन का सपोर्ट करते हुए ऋषि कपूर अपनी बालकनी में खडे़ होकर थाली बजा रहे हैं। 
दो सालों तो तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद गुरुवार सुबह पौने नौ बजे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। बुधवार रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है और इस खबर से मैं टूट चुका हूं। 

Related Video