तिरंगे में लिपटे आए मां के लाल... पछाड़ खाकर गिर पड़ी पत्नी, कहा- अमर हो गए आप

वीडियो डेस्क। श्रीनगर के बारमूला में पाकिस्तान के द्वारा गोलाबारी में शुक्रवार को एक साथ पिथौरागढ़ जनपद के दो जवान शहीद हो गये थे। वहीं अल्मोडा जनपद के दन्या का एक जवान शहीद हो गया। तो वहीं आज पिथौरागढ़ निवासी शंकर सिंह मेहरा और हवलदार गोकर्ण सिंह चुफाल का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Share this Video

वीडियो डेस्क। श्रीनगर के बारमूला में पाकिस्तान के द्वारा गोलाबारी में शुक्रवार को एक साथ पिथौरागढ़ जनपद के दो जवान शहीद हो गये थे। वहीं अल्मोडा जनपद के दन्या का एक जवान शहीद हो गया। तो वहीं आज पिथौरागढ़ निवासी शंकर सिंह मेहरा और हवलदार गोकर्ण सिंह चुफाल का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
नायक शंकर सिंह मेहरा का अंतिम संस्कार
गंगोलीहाट के नाली गांव का 30 वर्षीय नायक शंकर सिंह मेहरा भी देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दे दिया। जाबांज शंकर सिंह के शहीद होने के बाद पूरे घर में जहां कोहराम मचा हुआ है। वही पत्नी इन्दू देवी का पांच वर्षीय बेटा हर्षित वृद्ध माता पिता बदहवास हो गये हैं। वहीं माता पिता ने बताया कि बेटा देश के लिए शहीद हो गया। मां में पाकिस्तान के प्रति बहुत आक्रोश देखा जा रहा है पूरा क्षेत्र शंकर के शहीद होने पर गर्व करने के साथ गमगीन था। रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ शंकर की अतेष्ठि की गयी। मंत्री अरीवन्द्र पांडे, विधायक मीना गंगोला सहित कई सेना के अधिकारी सैकडो लोगों ने परिवार को ढांढस बधाया।
शहीद हवलदार गोकर्ण सिंह चुफाल का अंतिम संस्कार
देश की रक्षा करते हुए मुनस्यारी विकास खंड के नापड गांव का 40 वर्षीय शहीद हवलदार गोकर्ण सिंह चुफाल का पार्थिव शरीर घर के आंगन में पहुंचा तो पत्नी गीता देवी के मुंह से भावुक होते कहा कि आप तो देश के लिए शहीद हो गये हो हमेशा के लिए अमर हो गये हो। यह शब्द सुनकर सभी भावुक हो गये। गीता ने शहीद की आरती उतारने के बाद गमगीन हो गयी। बेटा मनीष और बेटी चांदनी पापा के पार्थिव शरीर से लिपट गये। पूरा गांव शहीद होने पर फफक कर रो रहा था। परिजनों को ढांढस बधाने के लिए प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे,विधायक विशन सिंह चुफाल,विधायक हरीश धामी,दर्जा मंत्री शमशेर सत्याल डीएम एसपी सहित सेना के अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बधाया। नाचनी के रामंगगा तट पर सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल में अतेष्टि हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र गोकण सिंह तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान के नारे से गूज उठा।

Related Video