मकर संक्रांति 2020: जानें शुभमुहूर्त और वे दान जिन्हें करने से मिलता है अक्षय फल

15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। हम आपको बताएंगे कि मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या है। किसी राशि के लोगों को क्या दान करना चाहिए। और वे मकर संक्रांति के दिन कौन से उपाय करने चाहिए। 
 

/ Updated: Jan 14 2020, 08:35 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। हम आपको बताएंगे कि मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या है। किसी राशि के लोगों को क्या दान करना चाहिए। और वे मकर संक्रांति के दिन कौन से उपाय करने चाहिए। सूर्य जब धनु राशि में होता है, तो उस समय को मलमास कहते है। तिल से निर्मित वस्तुओं के दान का खास महत्व है, अन्न दान, तीर्थ स्नान, गंगा स्नान करना चाहिए। वहीं मकर सक्रांति के दिन तिल से निर्मित वस्तुओं के दान का खास महत्व बताया गया है।
शुभमुहूर्त
संक्रांति काल: 7 बजकर 19 मिनट (15 जनवरी)
पुण्यकाल: 07 बजकर 19 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक
महापुण्य काल: 07 बजकर 19 मिनट से 9 बजकर 3 मिनट तक 
संक्रांति स्नान: प्रात:काल,15 जनवरी 2020
मकर संक्रांति के दिन दान का है विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए...
इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने तथा गरीबों को दान देने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किया गए दान से अक्षय (कभी न समाप्त होने वाला) पुण्यों की प्राप्ति होती है।
मेष- इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर मच्छरदानी एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।
वृषभ- इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर ऊनी वस्त्र एवं तिल का दान करें।
मिथुन- इस राशि वाले इस दिन तिल एवं मच्छरदानी का दान करें तो बहुत अच्छा रहता है।
कर्क- इस राशि के लोग तिल, साबूदाना व ऊन का दान करें तो शुभ रहेगा।
सिंह- इस राशि के लोग तिल, कंबल व मच्छरदानी दान करें।
कन्या- इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।
तुला- इस राशि वाले तेल, रुई, वस्त्र, राई व मच्छरदानी दान करें।
वृश्चिक- इस राशि वाले गरीबों को चावल व दाल की कच्ची खिचड़ी व कंबल दान करें।
धनु- आप तिल व चना दाल का दान करें तो लाभ होने की संभावना बन सकती है।
मकर- मकर संक्रांति पर ये लोग तेल, तिल, कंबल और पुस्तक का दान करें तो इनकी हर इच्छा पूरी होगी।
कुंभ- इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।
मीन- मकर संक्रांति पर ये लोग तिल, चना, साबूदाना, कंबल व मच्छरदानी दान करें।
मकर संक्रांति पर करने चाहिए खास उपाय
1. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य नीच की स्थिति में हो वे यदि मकर संक्रांति पर सूर्य यंत्र की स्थापना कर पूजा करें तो इससे कुंडली के दोष कम होते हैं और विशेष लाभ भी मिलता है।
2. ज्योतिष के अनुसार, तांबा सूर्य की धातु है। मकर संक्रांति पर तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करने से कुंडली में स्थित सूर्य दोष कम होता है।
3. मकर संक्रांति पर लाल कपड़े में गेहूं व गुड़ बांधकर किसी जरूरतमंद को दान देने से भी व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है।
4. मकर संक्रांति पर गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ रहता है।
5. अगर सूर्यदेव को प्रसन्न करना हो तो इस दिन पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाना चाहिए। ये उपाय करने से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
6. इस दिन कंबल, गर्म वस्त्र, घी, दाल-चावल की कच्ची खिचड़ी आदि का दान करें।