निर्भया को मिला न्याय लेकिन उस भयानक रात को याद कर आज भी दहल जाता है दिल

निर्भया केस के 6 दोषियों में से 4 दोषी विनय, अक्षय, पवन और मुकेश को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे फांसी दी गई। हालांकि शेष 2 दोषियों में से एक राम सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। जबकि एक दोषी नाबालिग होने के कारण 3 साल की सजा के बाद छोड़ दिया गया था। घटना के 7 साल बाद आज निर्भया को न्याय मिला है।

/ Updated: Mar 20 2020, 07:25 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। निर्भया केस के 6 दोषियों में से 4 दोषी विनय, अक्षय, पवन और मुकेश को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे फांसी दी गई। हालांकि शेष 2 दोषियों में से एक राम सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। जबकि एक दोषी नाबालिग होने के कारण 3 साल की सजा के बाद छोड़ दिया गया था। घटना के 7 साल बाद आज निर्भया को न्याय मिला है। जिसके बाद निर्भया के परिवार सहित देश के लोगों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि दिल्ली पुलिस ने 3 दिन के अंदर ही सभी आरोपियों को कैस पकड़ा और कोर्ट में कैसे साबित किया कि इन 6 आरोपियों ने ही निर्भया के साथ गैंगरेप किया।