लॉकडाउन में खुले बाबा केदारनाथ के कपाट....घर बैठे करें दर्शन

देश में बढ़ते कोरोना कहर के बीच केदारनाथ धाम के पट बुधवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खोल दिए गए। उत्तराखंड में मौजूद यह 1000 साल पुराना मंदिर हर साल सर्दियों में छह महीने बंद रहता है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। देश में बढ़ते कोरोना कहर के बीच केदारनाथ धाम के पट बुधवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खोल दिए गए। उत्तराखंड में मौजूद यह 1000 साल पुराना मंदिर हर साल सर्दियों में छह महीने बंद रहता है। जिसके बाद इसे अप्रैल में दर्शन के लिए खोला जाता है। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण और देश में जारी लॉकडाउन के कारण लोगों का आना जाना प्रतिबंधित है। इसलिए इस बार कपाट खुलने के दौरान 15-16 लोग ही मौजूद रहे। पिछले साल कपाट खुलने के दिन 3 हजार लोगों ने केदारनाथ के दर्शन किए थे।

मंत्रों के उच्चारण के साथ खुले कपाट
आज सबसे पहले मुख्य पुजारी ने भगवान केदारनाथ की डोली की पूजा की और भोग लगाया। उसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर के कपाट खोले गए। फिर डोली ने मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद पुजारियों ने मंदिर की सफाई की, भगवान की पूजा की और भोग लगाया। केदारनाथ मंदिर के रावल कपाट खुलने के दौरान मौजूद नहीं थे, वे क्ववारैंटाइन हैं। पूजा और भोग के बाद मंदिर को दर्शन के लिए खोला जाता है। लेकिन इस बार दर्शन के लिए यात्रियों के यहां आने पर मनाही है। कोरोना के चलते इस इलाके में भी प्रशासन ने भीड़ जमा होने पर पाबंदी लगा रखी है। 

Related Video