पीएम मोदी की अपील, जहां हैं वहीं रहें...लॉकडाउन 21 दिन का होगा, खुद को और अपने परिवार को बचा लीजिए

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए 5 दिन में दूसरी बार देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया। यह लॉकडाउन आज रात 12 बजे से पूरे देश में लागू रहेगा। पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि यह लॉकडाउन कर्फ्यू जैसा ही है।

/ Updated: Mar 24 2020, 11:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

 

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए 5 दिन में दूसरी बार देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया। यह लॉकडाउन आज रात 12 बजे से पूरे देश में लागू रहेगा। पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि यह लॉकडाउन कर्फ्यू जैसा ही है। यह लॉकडाउन जनता कर्फ्यू से ज्यादा आगे का है। यह लॉकडाउन 21 दिन तक लागू रहेगा। पीएम मोदी ने कहा, आप अपने आप को, परिवार को, अपने बच्चों को, दोस्तों को सुरक्षित रखने के लिए घर पर रहें। साथ ही उन्होंने 15 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा, अब कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए, देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने आज 15 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।