राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई भाषण, सुनिए कार्यकाल के आखिरी दिन क्या कुछ कहा?

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन था। उन्होंने 5 साल के अपने कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने विदाई भाषण में पूरे देश का आभार जताया। पीएम मोदी का भी जिक्र किया। 

/ Updated: Jul 25 2022, 09:54 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) अपने कार्यकाल के आखिरी दिन रविवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने विदाई भाषण में पूरे देश का आभार जताया। उन्होंने अपने कार्यकाल के 5 सालों को याद किया। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान पूरे देश में पराधीनता के विरुद्ध अनेक विद्रोह हुए। देशवासियों में नयी आशा का संचार करने वाले ऐसे विद्रोहों के अधिकांश नायकों के नाम भुला दिए गए थे। अब उनकी वीर-गाथाओं को आदर सहित याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान सभा में पूरे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अनेक महानुभावों में हंसाबेन मेहता, दुर्गाबाई देशमुख, राजकुमारी अमृत कौर तथा सुचेता कृपलानी सहित 15 महिलाएं भी शामिल थीं। सुनिए क्या बोले महामहिम।