देश को चौथी बार प्रधानमंत्री मोदी का करेंगे संबोधित, इन 5 राज्यों में बढ़ चुका है लॉकडाउन

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार 14 अप्रैल, यानी कल सुबह 10 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। कोरोनावायरस पर यह उनका 26 दिन में देश के नाम चौथा संदेश होगा। कहा तो यही जा रहा है कि मोदी लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। यानी 30 अप्रैल तक देशबंदी। इससे पहले 24 मार्च को उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। यह 25 मार्च से शुरू हुआ था।

Share this Video

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार 14 अप्रैल, यानी कल सुबह 10 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। कोरोनावायरस पर यह उनका 26 दिन में देश के नाम चौथा संदेश होगा। कहा तो यही जा रहा है कि मोदी लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। यानी 30 अप्रैल तक देशबंदी। इससे पहले 24 मार्च को उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। यह 25 मार्च से शुरू हुआ था। 14 अप्रैल इसकी आखिरी तारीख है। वहीं आज केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को बताया गया कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर तकनीक की मदद ली जा रही है। पॉजिटिव केस और एक्टिव केस पर नजर रखने के लिए इसका इस्तेमाल हो रहा है। इंटिग्रेटेड कमांड सेंटर बनाए गए हैं। लोकल मेडिकल स्टोर को तकनीक के माध्यम से जोड़ा गया है। सरकारी, निजी, छोटे और मध्यम स्तर के लैब के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। 27 राज्यों में 78 हजार कर्मचारी काम कर रहे हें। अब तक 50 हजार से ज्यादा वॉलियंटियर्स हमारे साथ जुड़े हें। सरकार ने कहा कि हम चाहते हैं कि जीवन रुके नहीं और जीवन बचाने का काम भी हो। देश में अब तक 9 हजार 443 मामले: सरकार ने कहा- हम चाहते हैं, जीवन रुके नहीं और इसे बचाने का काम भी होता रहे।

5 राज्यों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और बंगाल में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ चुका है। बीते शनिवार प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में 78 करोड़ की आबादी वाली 13 राज्य सरकारों ने देशभर में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने के सुझाव पर सहमति जताई थी।

Related Video