उन्नाव रेप पीड़िता के परिवार से मिलीं प्रियंका , कहा, वर्षों से जुल्म सह रहा परिवार

उन्नाव. गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका शुक्रवार को उन्नाव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंची। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे। प्रियंका ने अकेले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रियंका ने कहा, परिवार को एक साल से प्रताड़ित किया जा रहा। मैंने आरोपियों के बीजेपी से संबंध के बारे में सुना है। यही वजह है कि उन्हें बचाया जा रहा है। यूपी में अपराधियों के मन में डर नहीं रह गया। वहीं, मुलाकात के बाद पीड़िता की भाभी ने कहा, प्रियंका गांधी हमारे साथ न्याय की लड़ाई लड़ेंगी। हमारी सिर्फ यही मांग है कि आरोपियों को मृत्युदंड मिले। तभी पीड़िता की आत्मा को शांति मिलेगी। बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता ने दम तोड़ दिया। बीते गुरुवार यानी 5 दिसंबर को उसे जलाया गया था, जिसमें उसका 90% शरीर झुलस गया था। मरते दम तक पीड़िता आरोपियों को सजा दिलाने की बात कहती रही थी।वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा, परिवार को एक पैसा नहीं चाहिए। बस, मेरी बेटी को इंसाफ मिले। परिवार को आरोपी सरेआम जान से मारने की धमकी सरेआम देते थे। कई बार यह भी कहा कि केस वापस नहीं लिया तो परिवार और बेटी को आग लगा देंगे। पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन वे हर बार टालमटोल करते रहे।

/ Updated: Dec 07 2019, 04:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email