शॉकिंग रिपोर्टः इंडिया में 1,34,516 लोगों ने किया सुसाइड, ये आंकड़ा सिर्फ 2018 का है...

आकस्मिक मौतों और आत्महत्याओं पर आए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 2018 में 10,349 किसानों और खेतिहर मजदूरों ने आत्महत्या की है।

/ Updated: Jan 13 2020, 08:37 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क. आकस्मिक मौतों और आत्महत्याओं पर आए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 2018 में 10,349 किसानों और खेतिहर मजदूरों ने आत्महत्या की है।

2018 में किसानों की आत्महत्याओं में 2016 में दर्ज किए गए 11,379 मामलों को देखते हुए मामूली कमी आई है, लेकिन कृषि क्षेत्र में आत्महत्या की दर देश में कुल 134,516 आत्महत्याओं का 7.7 प्रतिशत है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में आत्महत्या करने वाले 5,763 किसानों में 5,457 पुरुष और 306 महिलाएं थीं। 2018 के दौरान 4,586 खेतिहर मजदूरों ने आत्महत्या  की। इनमें पुरुषों की संख्या 4,071 और महिलाओं की संख्या 515 थी।

कुल मिलाकर 2018 में देश में कुल 1,34,516 आत्महत्याएं दर्ज की गईं। इस तरह, 2017 की तुलना में आत्महत्या के मामलों में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2017 में 1,29,887 लोगों ने आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, आत्महत्याओं की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र (17,972), तमिलनाडु (13,896), पश्चिम बंगाल (13,255), मध्य प्रदेश (11,775) और कर्नाटक (11,561) में दर्ज की गई।