ऋषि कपूर: निधन की खबर सुन फफक कर रोने लगे सुभाष घई

बॉलिवुड के सुपरहिट अभिनेता से पूरे बॉलिवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनते हीं वे टूट गए। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। बॉलिवुड के सुपरहिट अभिनेता से पूरे बॉलिवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनते हीं वे टूट गए। उनका कहना है कि वो दुनिया के लिए ऋषि कपूर था मेरे लिए तो मेरा चिंटू है। अपनी बात कहते कहते सुभाष घई की आंखें नम हो गईं। उनका कहना है कि वो बीमारी के बाद भी काम करना चाहता था। कभी लगा ही नहीं कि वो बीमार है।
ऋषि कपूर का निधन
दो सालों तो तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद गुरुवार सुबह पौने नौ बजे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। बुधवार रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है और इस खबर से मैं टूट चुका हूं। 

Related Video