दिल्ली चुनावों में इन दिग्गज महिला प्रत्याशियों की साख दांव पर

वीडियो डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनावों में जहां बड़े बड़े दिग्गजों ने ताल ठोकी वहीं मैदान में देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं भी पीछ नहीं रहीं। दिल्ली में कई विधानसभी सीटों पर महिलाओं की साख भी दांव पर लगी।  

/ Updated: Feb 11 2020, 09:40 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनावों में जहां बड़े बड़े दिग्गजों ने ताल ठोकी वहीं मैदान में देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं भी पीछ नहीं रहीं। दिल्ली में कई विधानसभी सीटों पर महिलाओं की साख भी दांव पर लगी।  
शिवानी बनाम आतिशी- कालकाजी विधानसभा सीट पर दो महिलाओं की साख दांव पर हैं। कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा मैदान में उतरीं तो वहीं आम आदमी पार्टी से आतिशी मैदान में उतरी हैं। 
पूनम आजाद- दिल्ली के संगम विहार सीट पर कांग्रेस से दिल्ली चुनाव समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद पत्नी पूनम आजाद मैदान में उतरी है जिनके खिलाफ आम आदमी पार्टी से दिनेश मोहनिया मैदान में हैं। 
अलका लांबा - चांदनी चौक विधानसभा सीट कांग्रेस की तरफ से अलका लांबा मैदान में हैं तो बीजेपी से सुमन गुप्ता मैदान में उतरे। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर चार बार के विधायक रहे प्रह्लाद साहनी को उतारा है। 2015 में अलका लांबा AAP से जीतकर विधायक चुनी गई थी, लेकिन केजरीवाल के खिलाफ बगावत कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं और एक बार फिर चुनावी मैदान में है।
बंदना बनाम रेखा- शालीमार बाग विधानसभा सीट पर भी दो महिला प्रत्याशियों के बीच सियासी संग्राम है। आम आदमी पार्टी से बंदना कुमारी मैदान में उतरी हैं तो बीजेपी से रेखा गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, कांग्रेस से जेएस नयोल चुनावी ताल ठोक रहे हैं। 2015  में यह सीट आम आदमी पार्टी जीतने में कामयाब रही थी।
 आकांक्षा ओला  मॉडल टाउन से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र महिला कांग्रेस की प्रभारी आकांक्षा ओला मैदान में उतरीं। आकांक्षा को राजनीति विरासत में मिली है। आकांक्षा के पिता इसी सीट से 3 बार विधायक रह चुके हैं। इनको टक्कर देने के लिए आप के त्रिपाठी और बीजेपी के कपिल मिश्रा मैदान में उतरे
 राधिका खेड़ा   दिल्ली की जनकपुर सीट दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी राधिका मैदान में हैं। इस सीट पर 1993 से 2015 तक बीजेपी के प्रोफ़ेसर जगदीश मुखी विधायक रहे। आप के राजेश ऋषि और बीजेपी के आशीष सूद मैदान में उतरे। 
अन्वीक्षा त्रिपाठी जैन   बाबरपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरीं अन्वीक्षा त्रिपाठी पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं। आप के गोपाल राय और बीजेपी के नरेश गौर मैदान में उतरें।