मोदी के एक मंत्री ने कहा जो वंदे मातरम नहीं बोलेगा उसे भारत में रहने का हक नहीं

केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के विभाजन के तौर पर कांग्रेस द्वारा किए गए पाप के प्रायश्चित का रास्ता है।

/ Updated: Jan 19 2020, 11:55 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के विभाजन के तौर पर कांग्रेस द्वारा किए गए पाप के प्रायश्चित का रास्ता है। उन्होंने कहा कि इस कानून को 70 साल पहले ही पास हो जाना चाहिए था। साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि जो वंदे मातरम नहीं बोल सकते, वो देश छोड़कर चले जाएं। बता दें कि नागरिकता कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करता है।  सारंगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को 70 साल पहले हो जाना चाहिए था। नागरिकता कानून हमारे कुछ चुने हुए नेताओं के पूर्वजों द्वारा किए गए पाप के प्रायश्चित करने का एक तरीका है। नागरिकता कानून देश के विभाजन के पाप का प्रायश्चित है और हमें इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहिए। कांग्रेसवालों ने पाप किया और हम प्रायश्चित कर रहे हैं।