पैदल जा रहे मजदूरों की अनजान ने की मदद, लोग बोले इसे कहते हैं इंसानियत

कोरोना को लेकर लगाया गया लॉकडाउन आम मजदूर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे मजदूरों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। विशेषकर प्रवासी मजदूरों की हालत काफी दयनीय हो गई है।लॉकडाउन के कारण बाहर रह रहे मजदूरों की मुसीबत बढ़ गई थी

Share this Video

वीडियो डेस्क। कोविड-19 को लेकर लगाया गया लॉकडाउन आम मजदूर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे मजदूरों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। विशेषकर प्रवासी मजदूरों की हालत काफी दयनीय हो गई है।लॉकडाउन के कारण बाहर रह रहे मजदूरों की मुसीबत बढ़ गई थी। इससे परेशान लोग धीरे-धीरे अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। यहां भी रोजगार न मिलने से वे खासे परेशान हैं। कई प्रवासी मजदूर दूसरे राज्य के रेड जोन इलाके से भी आ रहे हैं जिनके स्वास्थ्य की जांच नितांत आवश्यक है। वहीं कई प्रवासी मजदूर अपने स्वास्थ्य की जांच कराए बिना अपने घर पहुंच जा रहे हैं। इस कारण स्थानीय ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है। मजदूरों की मदद करते हुए एक शख्स का वीडियो सामने आया है। जिसमें ये उन्हें अपनी गाड़ी पर बैठा रहा है। साथ कहता है कि में मदद कर रहा हूं पुलिस वाले पकड़े तो सच ही कहना मैंने कोई पैसा नहीं लिया है। 

Related Video