जली हुई बस्तियां..उजड़ी हुई दुकानें.. 3 मिनट के वीडियो में देखें दिल्ली हिंसा की सबसे भयानक तस्वीर

वीडियो डेस्क। दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां लगभग हर धर्म के लोग एक साथ रहते हैं। यहां राम और रहीम का नाम एक साथ लिया जाता है। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाले इस देश को मानों किसी की नजर लग गई हो। इन दिनों इस देश में जैसा माहौल चल रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में हालात भयावह हो गए हैं। 

/ Updated: Feb 26 2020, 08:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां लगभग हर धर्म के लोग एक साथ रहते हैं। यहां राम और रहीम का नाम एक साथ लिया जाता है। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाले इस देश को मानों किसी की नजर लग गई हो। इन दिनों इस देश में जैसा माहौल चल रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में हालात भयावह हो गए हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी धधक रही है। उत्तर पूर्वी इलाकों में हिंसा की वजह से तनाव का माहौल है। इसमें 20 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 190 लोग जख्मी हैं। हिंसा की शुरुआत 22 फरवरी को हुई, जब CAA का विरोध और समर्थन करने वाले पक्ष आमने सामने आए। इसके बाद से हिंसक झड़पें बढ़ती गईं। हालांकि, मंगलवार रात से स्थिति काबू में है। सरकार ने दिल्ली में हिंसा रोकने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को सौंपी है। वे लगातार सक्रिय हैं। यहां तक की उन्होंने मंगलवार देर रात हिंसा वाली जगहों का भी दौरा किया। हिंसा के कारण दिल्ली के चार इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद बेटे चार दिनों में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखने के बाद आपका कलेजा कांप उठेगा।