हर काम को संभव करने वाले रजनीकांत के लिए क्यों असंभव हुई राजनीति की राह?

वीडियो डेस्क। हर काम को संभव करने वाले रजनीकांत के लिए राजनीति की राह आसान क्यों नहीं रही। रजनी कांत के फैंस पर उनका जादू कुछ इस तरह के वे आंख बंद कर अपने एक्टर पर भरोसा करते हैं। ऐसा इसलिए कि रजनीकांत ने लोगों के दिलों में अपने अंदाज से गहरी छाप छोड़ी है। 

/ Updated: Dec 29 2020, 05:26 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। हर काम को संभव करने वाले रजनीकांत के लिए राजनीति की राह आसान क्यों नहीं रही। रजनी कांत के फैंस पर उनका जादू कुछ इस तरह के वे आंख बंद कर अपने एक्टर पर भरोसा करते हैं। ऐसा इसलिए कि रजनीकांत ने लोगों के दिलों में अपने अंदाज से गहरी छाप छोड़ी है। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि रजनी कि राजनीति पारी शुरू होने से पहले ही सिमट गई। रजनीकांत ने चिट्टी लिख अपने फैंस से मांफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य कारणों की वजह से राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने फैन्स से मांगी माफी और कहा कि कोई पॉलिटिकल पार्टी लॉन्च नहीं करेंगे। रजनीकांत ने कहा कि बीमारी ने उन्हें बहुत कुछ सिखा दिया।रजनीकांत ने कहा है कि वह अपने खराब स्वास्थ्य को भगवान की चेतावनी के रूप में लेते हैं और वह 2021 में तमिलनाडु चुनाव में राजनीतिक पार्टी नहीं लॉन्च करेंगे। रजनीकांत की यह घोषणा उस वक्त आई, जब दो दिन पहले ही वे हैदराबाद के अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। हाईब्लड प्रेशर की वजह से उनका इलाज चल रहा था।रजनीकांत ने ट्वीट करके कहा कि वह जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और इससे जुड़ा ऐलान 2020 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को किया जाएगा। इससे पहले रजनीकांत ने अपने सियासी सफर के शुरुआत का ऐलान भी 31 दिसंबर (2017) को किया था।