लॉकडाउन बढ़ते ही टूटा मजदूरों का सब्र... घर भेजने की मांग पर अड़े, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

वीडियो डेस्क। कोरोना महामारी को रोकने के लिए तीसरी बार बढ़ाए गए लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों का सब्र जवाब दे रहा है। सोमवार को गुजरात के सूरत में प्रवासी श्रमिकों की पुलिस से झड़प हो गई। देखते-देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को मजदूरों पर लाठियां भी बरसानी पड़ीं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। कोरोना महामारी को रोकने के लिए तीसरी बार बढ़ाए गए लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों का सब्र जवाब दे रहा है। सोमवार को गुजरात के सूरत में प्रवासी श्रमिकों की पुलिस से झड़प हो गई। देखते-देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को मजदूरों पर लाठियां भी बरसानी पड़ीं। बताया गया कि गुजरात के सूरत में लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों को वापस जाने की मांग कर रहे थे। मजदूर अपनी घरवापसी के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, आक्रोशित प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 

Related Video