खुशखबरी: 11 लाख मरीजों के बीच भारत के वे राज्य जहां नहीं हैं कोरोना की दहशत, नहीं हुई मौत

वीडियो डेस्क। भारत में कोरोना वायरस के मामले 11 लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं, अब तक 27503 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार के मुताबिक, भारत दुनिया में सबसे कम डेथ रेट वाले देशों में शामिल है। वहीं, भारत में 29 राज्य/ केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर 2.49% से भी कम है। इसके अलावा 5 राज्य ऐसे  भी हैं जहां, कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। 

/ Updated: Jul 20 2020, 04:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। भारत में कोरोना वायरस के मामले 11 लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं, अब तक 27503 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार के मुताबिक, भारत दुनिया में सबसे कम डेथ रेट वाले देशों में शामिल है। वहीं, भारत में 29 राज्य/ केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर 2.49% से भी कम है। इसके अलावा 5 राज्य ऐसे  भी हैं जहां, कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। 
पूर्वोत्तर के मणिपुर राज्य में कोरोना के अब तक 1891 मामले सामने आए हैं। राहत की बात है कि राज्य में अभी तक किसी की जान नहीं गई। नगालैंड में अब तक कोरोना के 1000 केस मिले हैं। यहां अब तक 432 लोग ठीक हो चुके हैं। सिक्किम कोरोना को रोकने में काफी हद तक कामयाब रहा। अब तक राज्य में 275 संक्रमण के केस सामने आए हैं। मिजोरम में कोरोना वायरस के 284 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, यहां 167 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अंडमान निकोबार में अब तक 198 केस मिले हैं। भारत के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में ये सबसे कम केस हैं। यहां अब तक 145 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 53 का इलाज चल रहा है। कोरोना से राज्य में किसी की मौत नहीं हुई है।