बाढ़ में डूबा हुआ था पुल, पिकअप वालों ने नहीं की जान की परवाह..नतीजा, बीच में पलट गई गाड़ी.. देखिए क्या हुआ

दिल दहलाने वाला यह वीडियो गुजरात के राजकोट का है। बाढ़ में डूबे पुल को क्रॉस करने का जोखिम पिकअप सवार लोगों को भारी पड़ गया। बीच पुल पर पानी के तेज बहाव में उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते बाढ़ गाड़ी को बहा ले गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हर साल मानसून के दौरान ऐसे वीडियो सामने आते हैं। यह वीडियो आपको सचेत करता है।

/ Updated: Jul 07 2020, 01:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

राजकोट, गुजरात. मानसून के दौरान अकसर नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं। बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें क्रॉस करते हैं। दिल दहलाने वाला यह वीडियो गुजरात के राजकोट का है। बाढ़ में डूबे पुल को क्रॉस करने का जोखिम पिकअप सवार लोगों को भारी पड़ गया। बीच पुल पर पानी के तेज बहाव में उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते बाढ़ गाड़ी को बहा ले गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह वीडियो आपको सचेत करता है। ऐसे वीडियो हर साल सामने आते हैं। घटना रविवार को लापसारी नदी के पुल पर हुई। पिकअप सवार 3 लोग रणुजा मंदिर के पास बने पुल से गुजर रहे थे। उस समय पुल बाढ़ में डूबा हुआ था। पुल के बीच में उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। पिकअप सवार एक युवक वहां से गुजर रहे ट्रक पर जा चढ़ा। दूसरे को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। लेकिन तीसरा शख्स पिकअप के साथ बह गया। पिकअप सवार भावेशभाई राठोड के अनुसार वे मरे हुए जानवर उठाते हैं। इसी सिलसिले में लपसारी गांव आए थे। भावेश ने कहा कि जब वे पुल के पास पहुंचे, तब बहाव कम था। लेकिन वे जब बीच में पहुंचे, तो बहाव बढ़ गया।