देवभूमि में तोप के गोले की तरह गिरी चट्‌टानें, पलभर में बिछ गईं लाशे..ये खौफनाक वीडियो देख हर कोई डरा

किन्नौर जिले के सांगला-चितकुल मार्ग पर रविवार को भूस्खलन की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना सांगला-चितकुल मार्ग पर बटसेरी के पास की है। पीड़ित एक टेंपो से जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर पत्थर गिरे।

/ Updated: Jul 25 2021, 06:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

किन्नौर (हिमाचल). देवभूमि हिमचाल के किन्नौर जिले में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जहां सांगला-छितकुल रोड पर भूस्खलन के बाद पहाड़ी से चट्‌टानें तेजी से गिरने लगीं। चट्‌टानें इतनी तेजी से नीचे गिरीं कि बस्पा नदी का पुल टूटकर बह गया। तभी एक टेंपो से जा रहे 9 लोगों के ऊपर पत्थर गिरने से सभी की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले मृतक टूरिस्ट थे जो कि राजस्‍थान और दिल्ली से यहां घूमने के लिए आए हुए थे। बता दें कि किन्नौर में पत्थरों के गिरने का सिलसिला शनिवार से ही जारी है। तेज बारिश की वजह से हिमाचल में लैंडस्लाइड हो रही है।