ऐसे डॉक्टरों के हाथ में है हिंदुस्तान, भारत का ज्यादा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा Corona

 देश के डॉक्टर दिन रात मेहनत करके लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं। कई डॉक्टर तो ऐसे भी हैं, जो अपने घर के बाहर ही खाना खाकर लौट आते हैं। ये लोग 24 घंटे काम कर रहे हैं और लोगों की जान बचा रहे हैं। इन डॉक्टरों के पास कपड़े बदलने तक का समय नहीं है। 

Share this Video

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। 200 से ज्यादा देशों में यह महामारी अपने पैर पसार चुकी है। अमेरिका से लेकर इटली और स्पेन जैसे देशों में इसका असर सबसे ज्यादा है। भारत में भी कोरोना के मामले कई महीनों से सामने आ रहे हैं, पर यहां कोरोना बाकी देशों की तुलना में काफी धीमी गति से फैला है और यदि लोग नासमझी ना दिखाएं तो यहां अभी भी इस महामारी को रोका जा सकता है। देश के डॉक्टर दिन रात मेहनत करके लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं। कई डॉक्टर तो ऐसे भी हैं, जो अपने घर के बाहर ही खाना खाकर लौट आते हैं। ये लोग 24 घंटे काम कर रहे हैं और लोगों की जान बचा रहे हैं। इन डॉक्टरों के पास कपड़े बदलने तक का समय नहीं है। इसके बावजूद देश में लोग कोरोना के खतरे को नहीं समझ पा रहे हैं और लॉकडाउन को लेकर लापरवाही कर रहे हैं। हालांकि सभी को भरोसा है कि जब तक ऐसे डॉक्टर देश के पास हैं, तब तक कोरोना भारत का ज्यादा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। 

Related Video