आदमी और शेरों का एक ही रास्ता, लेकिन न किसी से डर और न किसी से कोई वास्ता

यह वीडियो इंसानों और वन्य जीवों के बीच आपसी सौहार्द्र की तस्वीर बयां करता है। यह वीडियो गुजरात के गिर अभयारण्य का है। करीब 1424 वर्ग किमी में फैले गिर के शेर शांत स्वभाव के माने जाते हैं।

Share this Video

जूनागढ़, गुजरात. यह रोमांचक वीडियो गिर अभयारण्य का है। करीब 1424 वर्ग किमी में फैले इस अभयारण्य को एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान माना जाता है। दुनिया में अफ्रीका के बाद गिर में ही सिंह बचे हुए हैं। यहां के शेरों को बेहद शांत स्वभाव का माना जाता है। यह वीडियो यही दिखाता है। शेरों को इंसानों की अपने बीच में मौजूदगी से भी कोई खतरा महसूस नहीं होता। वहीं, इन शेरों की इसी 'सज्जनता' के कारण लोगों को भी उनसे कोई डर नहीं लगता। जिस सड़क पर शेर घूम रहे हैं, उसी से लोग गुजर रहे हैं। कुछ लोग तो पैदल ही शेरों के बीच से निकलते देखे जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गिर के जंगलों को 1969 में वन्य जीव अभयारण्य घोषित किया गया था।

Related Video