जानें क्या होता है न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर...जिससे दो साल तक जूझते रहे अभिनेता इरफान खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर था। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर था। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान खान की मौत की खबर सबसे पहले फिल्म मेकर शूजित सरकार ने दी। उन्होंने ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। 

क्या होता है न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर
हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर सव्यसाची गुप्ता से जानें क्या होता है न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर जिसकी वजह से इरफान खान हमारे बीच नहीं रहे। जानें क्या होते हैं उसके लक्षण, शरीर में कैसे फैलता है। और कैसे शरीर को धीरे धीरे खत्म कर देता है। शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम यानी अंत:स्त्रावी बॉडी सेल्स से बना होता है जो हार्मोन्स पैदा करता है। यह हार्मोन्स और कुछ नहीं कैमिकल सत्व (सबस्टांस) होते हैं जो रक्तवाहिनियों के जरिए प्रवाह करते हैं और शरीर के अन्य अंगों को कार्य करने में मदद करते हैं।

Related Video