भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर Police का प्रहार, फेंका Chemical का पानी और भांजी लाठियां

वीडि़यो डेस्क। कोलकाता में भाजयुमो की ओर से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत सात सूत्री मुद्दों को लेकर बंगाल की ममता सरकार के विरोध में राज्य सचिवालय 'नवान्न चलो' अभियान चलाया है। इस दौरान राजधानी कोलकाता और आसपास का इलाका दिनभर तनाव  बना रहा। 

Share this Video

वीडि़यो डेस्क। कोलकाता में भाजयुमो की ओर से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत सात सूत्री मुद्दों को लेकर बंगाल की ममता सरकार के विरोध में राज्य सचिवालय 'नवान्न चलो' अभियान चलाया है। इस दौरान राजधानी कोलकाता और आसपास का इलाका दिनभर तनाव बना रहा। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग हिस्सों से रैलियां लेकर नवान्न की तरफ बढ़े लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी और पहले ही जगह-जगह बैरिकेड लगा दिए गए थे। पुलिस ने भी़ड़ के तितर बितर करने के लिए लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले छोड़। भाजपा का दावा है कि 1500 से ज्यादा कार्यकर्ता और नेता घायल हुए है। पुलिस ने वॉटर कैनन के जगह नीली स्याही फेंकी है जिससे कई कार्यकर्ताओं को सांस लेने में दिक्कत हुई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने पानी के साथ कैमिकल होने के क्या कहा खुद सुनिए। 

Related Video