दो बार विधायक और फिर सीधे सीएम की कुर्सी, जानें कौन हैं पुष्कर सिंह धामी

वीडियो डेस्क। उत्तराखंड राज्य में हुए राजनीतिक संकट के बाद नए सीएम की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहुर लगा दी गई है। दरअसल तीरथ सिंह रावत ने तकरीबन 4 महीने तक राज्य की कमान संभालने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया है। 
 

/ Updated: Jul 03 2021, 07:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तराखंड राज्य में हुए राजनीतिक संकट के बाद नए सीएम की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहुर लगा दी गई है। दरअसल तीरथ सिंह रावत ने तकरीबन 4 महीने तक राज्य की कमान संभालने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया है। अब पुष्कर सिंह धामी को सीएम पद के लिए चुना गया है। उन्हें शनिवार को विधायक दल का नेता चुना गया। ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट से पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार से विधायक है। वे बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है। कॉलेज के दिनों से ही वे एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। बेरोजगारी के साथ ही विकास के मुद्दों को लेकर वह प्रखर रहे हैं।  पुष्कर सिंह धामी को लेकर याद किया जाता है 2002 से 2008 का वह दौर जब उन्होंने पूरे प्रदेश में भ्रमण कर अनेक बेरोजगार युवाओं को संगठित कर विशाल रैलियां की थीं। धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ के डीडी हाट तहसील के टुंडी गांव में हुआ था। उनके पिता सेना में थे, इसलिए बचपन से ही अनुशासित रहे हैं। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध विषय में मास्टर डिग्री ली है। उन्होंने एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। 2017 के चुनावी हसफनामे में उन्होंने अपना पेशा वकालत बताया था।  वो 45 साल के हैं। संघ से बेहद अच्छे रिश्ते रखने वाले पुष्कर सिंह धामी को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है।