Video: BSF जवान की अंधाधुंध फायरिंग का Video, पहले 4 साथियों को मारा फिर खुद को मारी गोली

वीडियो डेस्क। पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां BSF हेडक्वार्टर में रविवार सुबह एक जवान ने गुस्से में आकर जबरदस्त फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के दौरान 4 जवानों की मौत हो गई। वहीं 10 सैनिक घायल हो गए हैं। वहीं फायरिंग करने वाले जवान ने भी खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही BSF के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां BSF हेडक्वार्टर में रविवार सुबह एक जवान ने गुस्से में आकर जबरदस्त फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के दौरान 4 जवानों की मौत हो गई। वहीं 10 सैनिक घायल हो गए हैं। वहीं फायरिंग करने वाले जवान ने भी खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही BSF के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इस घटना के बाद अमृतसर BSF हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया है। तमाम अधिकारी पहुंचे और फिलहाल घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फायरिंग करने वाले कॉन्स्टेबल की पहचान कटप्पा के रूप में हुई है। फायरिंग करने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली।अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने पांचों जवानों को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अपने साथी जवानों की हत्या करने वाले जवान कटप्पा मूल रूप से महाराष्‍ट्र का रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और अपने सीनियर अधिकारियों से अपनी ड्यूटी चेंज करवाना चाहता था। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला जवान अपनी ड्यूटी को लेकर नाराज चल रहा था। घटना की खबर लगते ही फायरिंग में मारे गए जवानों के परिजन गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे हैं। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

Related Video