बेटे के लिए दुआ और पिता का जिक्र... CM उम्मीदवारी मिलने पर भावुक हुईं भगवंत मान की मां

वीडियो डेस्क। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में आखिरकार अपने मुख्यमंत्री फेस के तौर पर भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम पर मुहर लगा दी है। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ये ऐलान किया। जैसे ही अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान का नाम लिया वे रोने लगे। दिल्ली सीएम ने गले लगाकर उन्हें संभाला। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में आखिरकार अपने मुख्यमंत्री फेस के तौर पर भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम पर मुहर लगा दी है। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ये ऐलान किया। जैसे ही अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान का नाम लिया वे रोने लगे। दिल्ली सीएम ने गले लगाकर उन्हें संभाला। वहीं बेटे को सीएम उम्मीदवार घोषित करने पर भगवंत मान की मां भावुक हो गईं। बेटे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर वे भावुक नजर आईं। भगवंत मान की मां कह रही हैं, मैं उन्हें जन्म देने वाली मां हूं, उन्हें खूब सारा आशीर्वाद। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की जनता से अपने बेटे पर आशीर्वाद बनाए रखने की अपील भी की। साथ ही कहा कि अगर आज भगवंत मान के पिता जीवित होते, तो उन्हें काफी खुशी होत लेकिन भगवान के आगे किसी की भी नहीं चलती। 

Related Video