CAA के खिलाफ रैली में CM गहलोत ने दिया बड़ा बयान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून  के खिलाफ एक विशाल शांति मार्च का नेतृत्व किया और केंद्र से इस कानून को रद्द करने की मांग की।

/ Updated: Dec 23 2019, 10:19 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून  के खिलाफ एक विशाल शांति मार्च का नेतृत्व किया और केंद्र से इस कानून को रद्द करने की मांग की। गहलोत ने कहा कि यह संविधान के खिलाफ है और लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास है। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में CAA और NCR लागू नहीं होगा। जयपुर के अल्बर्ट हॉल से जेएलएन मार्ग के गांधी सर्कल के लगभग तीन किलोमीटर तक आयोजित शांति मार्च में विभिन्न राजनैतिक दलों माकपा, आप, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, जनता दल (एस), सिविल सोसायटी,अल्पसंख्यकों के सदस्यों के साथ साथ युवाओं ने भी हिस्सा लिया।