सांसद ने किया था दावा: मिट्टी में नहाने से दूर रहता है कोरोना, अब पॉजिटिव होकर अस्पताल पहुंचे

वीडियो डेस्क। राजस्थान के टोंक से भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का एक अजब-गजब वीडियो वायरल हो हुआ था। इसमें वे कीचड़ में नहाते और शंख बजाते दिख रहे हैं। वीडियो में वह यह भी कह रहे हैं कि कोरोना जिस दिन शुरू हुआ था उसी दिन मैंने कहा था कि अपनी इम्युनिटी बढ़ाइए। ये दवाई खाने से नहीं बढ़ेगी। आपको प्राकृतिक तरीके से इम्युनिटी मिलेगी। आप घूमने जाइए, बारिश में जाइए, मिट्टी में बैठिए और शंख बजाएं इससे कोरोना नहीं होगा।  शंख बजाकर, आग में शरीर तपाकर, कीचड़ में लेटकर कोरोना को भगाने का दावा करने वाले  सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।  इसके बाद टोंक जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, भाजाइयों और आमजन में हड़कंप मच गया है। दरअसल, जौनपुरिया संसद का मानसून सत्र शुरू होने पर वहां पहुंचे थे। संसद में सत्र शुरू होने से पहले सभी सांसदों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें सुखबीर सिंह जौनपुरिया सहित 30 सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।सुखबीर सिंह जौनपुर ने दिल्ली विवि से बीकॉम (सेकंड इयर) तक शिक्षा प्राप्त की। जौनपुरिया साल 2005 से 2009 तक हरियाणा विधानसभा के सदस्य रहे हैं। मई 2014 में 16वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे। इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन को चुनाव में हराया था।

/ Updated: Sep 18 2020, 12:35 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email