Video: पानी की तलाश में जंगल से बाहर आया लेपर्ड, हैंडपंप पर पिया पानी, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

वीडियो डेस्क। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर इंसानों के साथ ही जीव जंतुओं पर भी दिखने लगा है। गर्मी के चलते वन्यजीव जंगल से निकलकर अब आबादी क्षेत्रों में पानी की तलाश में भटकने लगे हैं। गुरुवार को ऐसा ही एक नजारा सवाई माधोपुर के टोंक चिरगांव हाईवे स्थित भौमिया जी की टेक पर देखने को मिला। 

/ Updated: Apr 28 2022, 05:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर इंसानों के साथ ही जीव जंतुओं पर भी दिखने लगा है। गर्मी के चलते वन्यजीव जंगल से निकलकर अब आबादी क्षेत्रों में पानी की तलाश में भटकने लगे हैं। गुरुवार को ऐसा ही एक नजारा सवाई माधोपुर के टोंक चिरगांव हाईवे स्थित भौमिया जी की टेक पर देखने को मिला। यहां रणथंभौर के जंगल की दीवार फांदकर एक लेपर्ड हैंडपंप पर प्यास बुझाने जा पहुंचा। हाईवे से निकल रहे वाहन चालकों के लिए यह नजारा अद्भुत था और लोग इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करने लग गए। जब लेपर्ड ने भरपेट पानी पी लिया तो बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वापस दीवार फांदकर रणथंभौर के जंगल में लौट गया। लोग देर तक इस पूरे घटनाक्रम का अपने मोबाइलों पर वीडियो बनाते रहे। लेपर्ड के पानी पीते हुए का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।