देखिए विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का एक्सक्लूसिव Video, अब तक नहीं देखा होगा मूर्ति के अंदर का नजारा

विश्वास् स्वरूपम में जहां भगवान शिव की प्रतिमा अल्हड़ मुद्रा में नजर आती है तो वहीं यहां स्थापित 21 फीट की नंदी की प्रतिमा भी मस्त मुद्रा में दिखती है। देखिए राजस्थान में लगी विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा की खासियत 

Share this Video

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में तत पदम् संस्थान की ओर से श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा ‘‘विश्वास् स्वरूपम के लोकार्पण हुआ। हरी भरी वादियों को विकसित कर बनाई गई विश्व की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा के भ्रमण को लेकर आइये जानते हैं कुछ खास बातें हैं। पार्किंग स्थल से 200 मीटर की दूरी पर आकर्षक मेन एन्ट्री गेट बनाया गया है। मेन गेट से एंट्री करते ही आपको महसूस होगा की आप किसी खास जगह पर है। अर्ध चंद्राकर में बने मेन एंट्री गेट के दोनों ओर भगवान की प्रतिमाएं और बीच में एक शिवलिंग लगाया गया है। 
विश्वास् स्वरूपम् में एडवेंचर ट्यूरिज्म को भी उपलब्ध कराने के प्रयास में यहां विश्व स्तरीय बेहतरीन जिप लाईन का निर्माण किया गया। जो पर्यटकों को रोमांचित करेगा। विश्वास् स्वरूपम् परिसर मे जंगल कैफे भी बनाया गया हैं। इस एरिया में पर्यटकों को घने जंगल की ओर जंगल सफारी का अहसास होगा। इसके साथ ही परिसर में एक संगम स्थल भी विकसित किया गया हैं। यहां पर्यटक नंदी एवं शिव प्रतिमा के साथ सेल्फी भी ले सकेंगे। 5 रास्तों का मिलन होने के कारण इसे संगम स्थल कहा जाता हैं। विश्वास् स्वरूपम में जहां भगवान शिव की प्रतिमा अल्हड़ मुद्रा में नजर आती है तो वहीं यहां स्थापित 21 फीट की नंदी की प्रतिमा भी मस्त मुद्रा में दिखती है। नंदी के तीन पैर जमीन पर तथा एक पैर हवा में इसकी मस्त मुद्रा को बयां करता है।इस के साथ ही यहां ओपन थियेटर को गार्डन थियेटर को पंचकोण आकार में विकसित किया गया है। इस थियेटर में सैंकडों की दर्शकों के बैठने की क्षमता है। शिव प्रतिमा के सामने कृतिम तालाब बनाया गया हैं ओर इस तालाब के ऊपर हरिहर सेतू बनाया गया है। इस क्षेत्र में 15000 वर्ग फीट एरिये में म्यूजिकल फाउंटेन भी विकसित किया गया है। इसके नजदीक ही स्टेडियम नुमा सीढ़ीयों का निर्माण भी किया गया है। ताकि पर्यटक आराम से बैठकर म्यूजिकल फाउंटेन का आंनद ले सके। विश्व स्तरीय सुविधाओं के लिए यहां वर्चुअल रियलिटी गेम जोन बनाकर मनोरंजन के क्षेत्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही सर्व सुविधायुक्त बेहतरीन फूड कोर्ट भी विकसित किया गया है। जहां आपको खान पान संबंधित चटपटे व्यंजन, मिठाई सहित सभी वस्तु फ्रेश उपलब्ध होगी। 
विश्व स्तरीय सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित कृत्रिम रूप से देश् का सबसे ऊंचा बंजी जंपींग टावर यहां स्थापित किया गया है। जिसकी ऊंचाई 185 फ़ीट है। इसमें यूज होने वाले अमेरीका से मंगवायें गये हैं। रोमांच को बरकरार रखने के लिए विश्व की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा में व्यूइंग गैलरी भी बनाई गई है। 270 से 280 फीट ऊंचाई पर इस व्यूइंग गैलरी से आप यहां आप अरावली पहाड़ियों के आस पास के नजारे का आनंद ले सकेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video