ऊंट पर बैठ दुल्हन लेने जा रहे दूल्हे से जब पत्रकार ने पूछा सवाल... शर्माते हुए बोला बस इतनी बात, अनोखा Video

वीडियो डेस्क। राजस्थान के जोधपुर में एक अनोखी बारात निकली। जहां दूल्हा ऊंट पर बैठकर निकला। और बारात पीछे पीछे कार में चली। ये बारात चर्चा का विषय बनी हुई है। जोधपुर जिले के शेरगढ के सियांदा गांव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान दिनेश कुमार सुथार ने तय किया था कि वह किसी कार में बैठने के बजाय ऊंट पर बैठ दूल्हन लेने जाएगा। 

/ Updated: Apr 26 2022, 12:35 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के जोधपुर में एक अनोखी बारात निकली। जहां दूल्हा ऊंट पर बैठकर निकला। और बारात पीछे पीछे कार में चली। ये बारात चर्चा का विषय बनी हुई है। जोधपुर जिले के शेरगढ के सियांदा गांव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान दिनेश कुमार सुथार ने तय किया था कि वह किसी कार में बैठने के बजाय ऊंट पर बैठ दूल्हन लेने जाएगा। जिसके लिए पूरी तैयारी भी की गई। आखिरकार वह दिन आ गया जब दिनेश के लिए बाड़मेर से ऊंट मंगवाया गया। जिस पर दूल्हे राजा बैठे उसके बाद सियांदा से तिबना के लिए बारात रवाना हुई। करीब 5 किलोमीटर की दूरी डेढ़ घंटे में पूरी हुई। दिनेश के ऊंट के पीछे परिवार के अन्य सदस्य अपनी कारों में चल रहे थे। दिनेश का कहना है कि वह चाहता था कि पुराने तरीके से अपनी बारात लेकर जाउं। दूरी भी कम थी इसलिए उंट पर जाना तय किया। उंट पर बैठ कर ही ससुराल में तोरण मारने की रस्म निभाई। जो अब चर्चा बन गई है।