क्या आपने आज तक नहीं किया रक्षाबंधन पर ये काम, भाई को राखी बांधने से पहले गांठ बांध लें ये बात

वीडियो डेस्क।  रक्षाबंधन भाई और बहन का त्योहार है। सावन का प्रतीक है रक्षाबंधन। बहन भाई के हाथ पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई जीवन भर बहन की रक्षा करने का वचन देता है। लेकिन क्या आप जानतीं है भाइयों को राखी बांधने से पहले जरूरी है ईश्वर को राखी अर्पित करना। 

/ Updated: Aug 21 2021, 03:42 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  रक्षाबंधन भाई और बहन का त्योहार है। सावन का प्रतीक है रक्षाबंधन। बहन भाई के हाथ पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई जीवन भर बहन की रक्षा करने का वचन देता है। लेकिन क्या आप जानतीं है भाइयों को राखी बांधने से पहले जरूरी है ईश्वर को राखी अर्पित करना। बहनें भाइयों को राखी बांधने से पहले अगर ईश्वर का राखी बांधती है तो उसका बहुत ही शुभ फल प्राप्त होता है सबसे पहले देवताओं को राखी बांधे और भोग लगाएं फिर भाई को राखी बांधें।

रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले भगवान गणेश को राखी बांधें। भगवान गणेश को लाल रंग की राखी अर्पित करें। भगवान विष्णु को पीले रंग की राखी अर्पित करें। सावन का महीना शिव को अर्पित है और रक्षा बंधन सावन का अंतिम  दिन है इसलिए भगवान शिव को राखी जरूर बांधे। शिव को राखी बांधने से सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। भगवान श्री कृष्ण को राखी बांधें।भगवान श्री कृ्ष्ण को राखी बांधने से श्री कृष्ण भगवान रक्षा करते हैं। रक्षाबंधन के दिन भगवान श्री राम को राखी जरूर बांधे। भगवान श्री राम भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं।