छठ पर्व: प्रसाद बनाते समय याद रखें ये बातें... नहीं तो निष्फल हो जाएगी 3 दिन की पूजा

वीडियो डेस्क। ढलते सूरज के साथ छठ पर्व की शुरूआत हो चुकी है। छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय का आयोजन हुआ। छठ पर्व लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। मुख्य रूप से ये व्रत बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश  में मनाया जाता है। छठी -मईया का ये व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है। छठ की पूजा करते समय या फिर प्रसाद बनाते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

/ Updated: Nov 19 2020, 11:42 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। ढलते सूरज के साथ छठ पर्व की शुरूआत हो चुकी है। छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय का आयोजन हुआ। छठ पर्व लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। मुख्य रूप से ये व्रत बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश  में मनाया जाता है। छठी -मईया का ये व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है। छठ की पूजा करते समय या फिर प्रसाद बनाते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
-छठ पूजा में जरूरी है स्वच्छता और पवित्रता। हाथ पैर और मुंह धोकर ही प्रसाद बनाने के लिए बैठें।
-छठ पर्व के दौरान मांसाहार का बिल्कुल भी सेवन ना करें, धूम्रपान का भी त्याग कर देना चाहिए।
-प्रसाद बनाने वाले व्यक्ति को तब तक निराहार रहना चाहिए जब तक कि प्रसाद तैयार ना हो जाए।
-प्रसाद बनाते समय किसी की बुराई ना करें और ध्यान रहे कि आपका पैर गलती से भी प्रसाद से नहीं लगे इससे पूजा निष्फल हो जाएगी। 
-अगर कोई मनौती छठी मईया से मांगी है तो उसे कभी नहीं भूलें उसे समय रहते ही पूरा कर लें।