48 घंटे तक चलता है गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, इस अंदाज में मनाया जाता है गुरु पर्व

गुरु नानक की जयंती के दो दिन पहले से ही गुरुद्वारों में गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू हो जाता है। यह 48 घंटे तक चलता है। उनकी जयंती से एक दिन पहले संध्या के समय एक जुलूस निकाला जाता है, जिसे नगर कीर्तन कहते हैं।

/ Updated: Nov 12 2019, 06:26 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नई दिल्ली. गुरुपरब  सिख धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। यह सिखों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसे गुरु नानक देव जी जयंती के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की शुरुआत की थी। इन्हें सिखों का पहला गुरु माना जाता है।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्म रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नामक गांव में कार्तिक पूर्णिमा को एक खत्री कुल में 1469 में हुआ था। यह पाकिस्तान में है। इसे ननकाना साहिब कहा जाता है। गुरु नानक ने दूर-दूर की यात्राएं कर लोगों को समानता, शांति, प्रेम और अंधविश्वासों से दूर रहने की शिक्षा दी। उन्होंने एक एक ईश्वर की सत्ता की बात कही। गुरु नानक ने ऊंच-नीच के भेदभाव का विरोध किया और सदाचार पर आधारित आध्यात्मिक विचारों का प्रसार किया।

कैसे मनाते हैं गुरुपरब
गुरु नानक की जयंती के दो दिन पहले से ही गुरुद्वारों में गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू हो जाता है। यह 48 घंटे तक चलता है। उनकी जयंती से एक दिन पहले संध्या के समय एक जुलूस निकाला जाता है, जिसे नगर कीर्तन कहते हैं। इस जुलूल के आगे पंज प्यारे चलते हैं। गुरुपरब की शुरुआत आसा दी बार के गायन से शुरू होती है। यह 24 छंदों का संग्रह है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इनकी रचना गुरु नानक देव ने ही की थी। इसके बाद लंगर का आयोजन होता है, जिसमें सिखों के अलावा बड़ी संख्या में दूसरे समुदायों के लोग भी शामिल होते हैं। लंगर की शुरुआत गुरु नानक देव ने ही की थी। इसमें एक साथ सभी लोग बैठ कर भोजन करते हैं। यहां अमीर-गरीब और जाति का कोई भेद नहीं होता है। लंगर का आयोजन हर गुरुद्वारे में किया जाता है।