एक और एक्ट्रेस की जिंदगी को लील गया साल 2020, साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री ने 28 की उम्र में कहा अलविदा

वीडियो डेस्क। साल 2020 खत्म होते-होते भी दुखभरी खबरें देता जा रहा है। साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा को लेकर खबर सामने आ रही है कि महज 28 साल की उम्र में ही उन्होंने मौत को गले लगाया लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक होटल रूम में वो मृत पाई गई हैं। 

/ Updated: Dec 09 2020, 12:00 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। साल 2020 खत्म होते-होते भी दुखभरी खबरें देता जा रहा है। साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा को लेकर खबर सामने आ रही है कि महज 28 साल की उम्र में ही उन्होंने मौत को गले लगाया लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक होटल रूम में वो मृत पाई गई हैं। शुरुआती जाचों में ये सुसाइड का मामला बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा ने देर रात तक शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। लेकिन अब उस बेहतरीन अदाकारा और वीजे का निधन हो गया है। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।शुरुआती जांच में भले ही ये एक सुसाइड केस बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि आखिर क्या मामला है। वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है। वो लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं। उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखने लगा था। लेकिन, बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई।