अद्भुत पल: गोल्ड जीतते ही नीरज चोपड़ा ने चूम लिया मैदान, तिरंगा लपेट लगाई दौड़, यूं हुआ देश में जश्न

वीडियो डेस्क।  टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इतिहास रच दिया है। जेवलिन थ्रो के फाइनल में उन्होंने भारत को 13 साल बाद गोल्ड मेडल (Gold Medal) दिलाया। उन्होंने पहले अटैम्प्ट में 87.03 मीटर और दूसरे मीटर में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका है। 

/ Updated: Aug 07 2021, 08:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इतिहास रच दिया है। जेवलिन थ्रो के फाइनल में उन्होंने भारत को 13 साल बाद गोल्ड मेडल (Gold Medal) दिलाया। उन्होंने पहले अटैम्प्ट में 87.03 मीटर और दूसरे मीटर में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका है। उनके इस बेंचमार्क के आसपास भी कोई एथलीट नहीं पहुंच पाया और उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया। टोक्यो ओलंपिक के पोडियम पर सेंटर में खड़े नीरज चोपड़ा की यह तस्वीर देखकर हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। भारत का सालों का इंतजार आज जाकर खत्म हुआ। गोल्ड मेडल हाथ में लिए पोडियम पर खड़े नीरज चोपड़ा। जैसे ही भारत का राष्ट्रगान सुनाई दिया वह भावुक हो गए। जीत के बाद नीरज चोपड़ा फील्ड पर ही नतमस्तक करते नजर आए।तिरंगे को हाथ में लिए नीरज चोपड़ा इस समय सबसे ज्यादा गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे।बता दें कि हरियाणा के पानीपत में जन्में नीरज ओलंपिक में एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट है। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा ने 2008 में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता था। जैसे ही नीरज ने गोल्ड जीता पूरे देश में जश्न मनाया गया।