लाइव मैच के दौरान मैदान में खिलाड़ी के ऊपर गिरी बिजली, गले में पहनी चेन ने किया चमत्कार

रूस में एक फुटबॉल मुकाबले के दौरान अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। मैदान पर लाइव मैच में बिजली गिर गई। बिजली सीधे एक फुटबॉलर के ऊपर गिरी, जिससे वह मैदान पर ही बेहोश हो गया। 16 साल के इस फुटबॉलर का नाम इवान जोबोरोवोस्की बताया गया है।

/ Updated: Jul 22 2020, 04:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। रूस में एक फुटबॉल मुकाबले के दौरान अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। मैदान पर लाइव मैच में बिजली गिर गई। बिजली सीधे एक फुटबॉलर के ऊपर गिरी, जिससे वह मैदान पर ही बेहोश हो गया। 16 साल के इस फुटबॉलर का नाम इवान जोबोरोवोस्की बताया गया है। कहा जा रहा है कि इवान ने गले में सोने की चेन पहनी हुई थी। इससे उसकी जान बच गई। वायरल हो रहा वीडियो मॉस्को का है। एफसी जनाम्या तरुडा की टीम खेल रही थी। तभी आसमान से गोलपोस्ट के नजदीक खड़े इवान के ऊपर बिजली गिर गई। बिजली गिरने के बाद टीम के कोच एंटन बसोव गोलकीपर के पास दौड़कर गए। इवान पेट के बल लेटे हुए थे। कोच ने उन्हें पलटकर देखा तो सामने से उनकी जर्सी जली हुई थी। कोच ने इसके बाद प्राथमिक उपचार करवाया। फिर इवान को अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के बाद इवान मैदान पर वापस लौट आए हैं। उन्होंने इस घटना के बारे में कहा कि उन्हें सिर्फ इतना याद है कि अचानक उनके सीने के उस हिस्से पर बिजली गिरी है जहां उनका चेन था।