नेट्स में पुराने अंदाज में दिखे Dhoni, लगाए लंबे-लंबे शॉट्स, Chennai Super Kings ने शेयर किया वीडियो

वीडियो डेस्क। 9 अप्रैल से  IPL 2021 का आगाज हो रहा है।  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। वह चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में नेट्स में पसीना बहा रहे हैं। धोनी लंबे-लंबे शॉट्स लगा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी बल्लेबाजी का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धोनी नेट्स में शानदार लय में दिख रहे हैं। वह तेज गेंदबाज और स्पिनरों के खिलाफ अच्छे शॉट्स लगा रहे हैं। सीएसके के इस वीडियो में धोनी बड़े-बड़े छक्के लगाते दिख रहे हैं।  फ्रेंचाइजी ने इसका कैप्शन दिया है- माही ऑल द वे...थाला.. व्हिसलपोडू.. येलो लव.बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन बेहद खराब रहा था।  फ्रेंचाइजी 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के 14वें सीजन के लिए तैयारियों में जुट चुकी है।

/ Updated: Mar 13 2021, 03:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email