हरियाणा की छोरी मनु भाकर का देसी अंदाज, गाय का दूध दुहने का वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो डेस्क।   भारतीय इंटरनेशनल शूटर मनु भाकर देसी लाइफ को खूब एंजॉय करती हैं। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान उनकी खेतों में ट्रैक्टर चलाने, पेंटिंग और घुड़सवारी करने के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अब मनु का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाय का दूध निकालते दिख रही हैं। मनु ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- देशां मै देश हरियाणा, जीत दूध दही का खाना। जय जवान, जय किसान। इस वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक बार देखा गया है, जबकि 10 हजार से अधिक बार लाइक किया गया है। बता दें कि कोरोना की वजह से वह हरियाणा के झज्जर जिले में अपने गांव गोरिया में हैं और वहीं से खुद को फिट रखने की कोशिश कर रही हैं।

/ Updated: Aug 09 2020, 06:30 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email