पीएम मोदी का जन्मदिन, 8 चीतों का ‘गिफ़्ट, जानें ये दिलचस्प बातें

भारत में 70 साल बाद चीतों की वापसी हो रही है। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से आठ चीते भारत लाए जा रहे हैं। नामीबिया से ये चीते ग्वालियर लाए जाएंगे। जहां से इन्हें कूनो नेशनल पार्क में शिफ्ट किया जाएगा 

/ Updated: Sep 16 2022, 04:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

1. 17 सितंबर को नामीबिया से 8 चीते भारत पहुंच रहे हैं, इन चीतों मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रखा जाएगा। ये चीते  खुले मैदानों में शिकार करने के आदी हैं। आइये जानते हैं चीतों के बारे में दिलचस्प बातें। 
2. चीते बाघ या तेंदुए की तरह दहाड़ते नहीं बल्कि बिल्लियों की तरह धीमी आवाज निकालते हैं। या फिर चिड़ियों की तरह बोलते हैं। 
3. चीता दुनिया का सबसे तेज़ दौड़ने वाला जीव है।जीरो से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ने में उन्हें तीन सेकेंड लगते हैं।  लेकिन वह बहुत लंबी दूरी तक तेज़ गति से नहीं दौड़ सकता।  
4. चीते कैट प्रजाति के बाकी जीवों की तरह वे काफी समय सुस्ताते रहते हैं। वह रात में शिकार नहीं करता है। 
5. चीते की आंखों के नीचे काली धारियां सूरज की तेज़ रोशनी को रिफ़लेक्ट करती हैं। 
6. भारत में चीते को 1952 में लुप्त घोषित कर दिया गया था, अब एक बार फिर उन्हें दोबारा भारत में बसाने की कोशिश हो रही है।