हैंडपंप चलाकर बेबी एलिफेंट ने मस्त अंदाज में पीया पानी, सामने आया VIDEO

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर जानवरों के भी मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है।  बेबी एलिफेंट का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। छोटे ‘गजराज’खुद से हैंडपंप चलाकर पानी पी रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार जिले स्थित जलदापारा नेशनल पार्क का है।  रिपोर्ट के अनुसार, हाथी का यह बच्चा महज नौ महीने का है. ये तो हम सब जानते हैं कि इन दिनों गर्मी चरम पर है। लिहाजा, जब यह नन्हा हाथी पार्क में घूम रहा था तो उसकी नजर हैंडपंप पर पड़ी। प्यास बुझाने के लिए इस हाथी ने खुद हैंडपंप चलाया और बड़े मजे से पानी पीया। 

/ Updated: Jun 15 2021, 11:10 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email